दरअसल, शुक्रवार को मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय संरक्षक व श्री राम मंदिर निधि संग्रह समिति के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता हर प्रसाद गुप्ता ने की। इसमें गाजियाबाद के प्रमुख सामाजिक संस्थाओं का प्रतिनिधित्व व बुद्धिजीवी वर्गों के लोग मौजूद रहे। इस दौरान दिनेश को हर प्रसाद गुप्ता ने अपनी समर्पण राशि दो करोड़ 51 लाख का चेक व अपने पैन कार्ड की कॉपी दिनेश को प्रदान किया।