5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब यहां नर्सों से बोले जमाती- हमारे साथ चलो, जन्नत की सैर कराएंगे

Highlights - गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल के के बाद सुंदरदीप आयुर्वेदिक कॉलेज में महिला नर्सों से अभद्रता - सीएमओ बोले- नर्सों की शिकायत पर की जा रही है जांच - एसपी देहात ने कहा- लिखित शिकायत मिलते ही होगी कठाेर कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Apr 2020, 10:23 AM IST

ghaziabad.jpg

,,

गाजियाबाद. एमएमजी अस्पताल की नर्सों के साथ अश्लीलता मामले के बाद अब सुंदरदीप आयुर्वेदिक कॉलेज में नर्सों से अभद्रता का मामला सामने आया है। यहां भर्ती जमाती भी महिला नर्सिंग स्टाफ को देखकर फब्तियां कसते हैं और कहते हैं कि हमारे साथ हैदराबाद चलो, वहां जन्नत की सैर कराएंगे। कई नर्सों ने इस तरह की शिकायत की है। वहीं, सीएमओ एनके गुप्ता का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है। अब वहां सभी नर्सों को हटाकर पुरुष नर्स को तैनात किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: खाकी के दामन पर फिर लगा दाग, सिपाही ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

उल्लेखनीय है कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संदिग्धों को एमएमजी अस्पताल और सुंदरदीप आयुर्वेदिक कॉलेज में रखा है। कोरोना के चलते सुंदरदीप आयुर्वेदिक कॉलेज को अस्पताल में परिवर्तित किया गया है। यहां आइसोलेसन के साथ कोरोंटाइन वार्ड की सुविधा भी है। यही वजह है कि दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज और अन्य जमातों से लौटे 100 से ज्यादा जमातियों को यहां रखा गया है। यहां महिला चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और एएनएम समेत अन्य महिला स्टाफ के साथ लगातार अभद्रता हो रही है। नर्सों का आरोप है कि कुछ अराजक जमाती इन्हें हैदराबाद चलने की कहते हैं तो कुछ जन्नत दिखाने की बात करते हैं। इतना ही नहीं इलाज के दौरान जमाती उन्हें छूने का प्रयास भी करते हैं और सीटी बजाते हैं। इसके अलावा भी महिला स्टाफ ने कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस संबंध में जब सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता से बात कि गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की शिकायत मिली है। सुंदरदीप आयुर्वेदिक कॉलेज से सभी महिला नर्सों को हटाकर वहां अब पुरुषों के स्टाफ को तैनात किया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी देहात नीरज कुमार जादौन का कहना है कि इस तरह कि शिकायत की जानकारी मिली है, लेकिन लिखित में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शामली में कोरोना के तीन नए राेगी सामने आए, मचा हड़कंप