गाजियाबाद। चार दिवारी को तोड़कर बाहर निकलने वाली बेटियों के लिए चुनौतियां हर कदम पर खड़ी रहती हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता वो किस समाज से आती हैं, क्या कर रही हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है गाजियाबाद से जहां कबड्डी प्लेयर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां प्लेयर ने अपने कोच पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में कविनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।