
नोएडा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh ) के बेटे पंकज सिंह आज काफी जाना-पहचाना चेहरे हैं। युवा नेता के तौर पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। माना जा रहा है कि नोएडा के भाजपा ( BJP ) विधायक पंकज सिंह ( Pankaj Singh ) को बुधवार को होने वाले योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिल सकती है।
एक लाख से ज्यादा वोटों से दर्ज की थी जीत
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे पंकज सिंह ने नोएडा विधानसभा सीट से कांग्रेस-सपा के प्रत्याशी सुनील चौधरी को हराया था। उन्होंने 1,03952 वोटों से जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद भी उनको योगी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना जताई गई थी।
झारखंड में हुआ था जन्म
पंकज सिंह चंदौली जिले की चकिया तहसील के गांव भाभोरा के रहने वाले हैं। उनका ननिहाल झारखंड के पलामू जिले के डाल्टनगंज में है। वहीं पर 12 दिसम्बर 1978 को उनका जन्म हुआ। पंकज सिंह ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई यूपी बोर्ड से की है। उन्होंने यूपी बोर्ड से 1994 में 10वीं और 1996 में 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से की। नोएडा के एमिटी बिजनेस स्कूल से उन्होंने पीजीडीएम का डिप्लोमा किया।
राजनीतिक करियर
- 2001 में भाजपा में सक्रिय हुए पंकज सिंह।
- 2004 में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए।
- 2007 में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया
- 2007 में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
- 2007 के विधानसभा चुनाव में चिरयीगांव सीट से प्रत्याशी घोषित हुए, लेकिन पिता की सलाह पर चुनाव नहीं लड़ा।
- 2010 में उत्तर प्रदेश भाजपा का सचिव बनाया गया।
- 2012 में प्रदेश भाजपा के महासचिव बने।
- 2013 में दूसरी बार महासचिव बनाया गया।
Published on:
21 Aug 2019 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
