16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breakng: योगी सरकार के इस मंत्री की हटाई गई थी सुरक्षा, अब बनेंगे कैबिनेट मिनिस्‍टर!

खास बातें- आज हो सकता है योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्‍तार थानाभवन के भाजपा विधायक का नाम भी काफी चर्चा में केंद्र सरकार ने वापस ले ली थी सुरेश राणा की सुरक्षा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

sharad asthana

•

Updated: 21 Aug 2019, 9:57 AM IST

suresh rana

शामली। योगी सरकार के मंत्रिमंडल का बुधवार यानी आज विस्‍तार हो सकता है। इसमें शामली के थानाभवन भाजपा विधायक सुरेश राणा का नाम भी काफी चर्चा में चल रहा है। माना जा रहा है क‍ि बुधवार को उनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल सकता है।

मुजफ्फरनगर दंगों का भी लग चुका है आरोप

अभी पिछले माह ही केंद्र सरकार ने याेगी सरकार में गन्‍ना मंत्री सुरेश राणा की सुरक्षा वापस ले ली थी। इसके बाद उनके पास केवल राज्‍य सरकार की दी गई सुरक्षा है। उन पर मुजफ्फरनगर दंगों का आरोप भी लग चुका है। अब बुधवार को होने वाले मुख्‍यमंत्री योगी आदत्यिनाथ के मंत्रिमंडल विस्‍तार में उनका प्रमोशन होना तय माना जा रहा है। अभी उनके पास स्‍वतंत्र प्रभार है।

यह भी पढ़ें: योगी के मंत्रिमंडल का विस्‍तार: इन विधायकों के पास पहुंचेगा फोन, मंत्री बनना लगभग तय

ये हैं वजह

सुरेश राणा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के पीछे कुछ वजह भी बताई जा रही हैं। इनमें से एक उनकी मुख्‍यमंत्री से करीबी भी है। इसके अलावा उन्‍होंने गन्‍ना विभाग में बदलाव और पारदर्शिता लाने का काम किया। साथ ही सुरेश राणा ने पिछली सरकारों के मुकाबले ज्‍यादा गन्‍ना भुगतान का दावा भी किया है। इसको देखते हुए उनका कद बढ़ने की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर