गाजियाबाद. अर्थला गांव की जिस जमीन पर कैलाश मानसरोवर भवन का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के 31 अगस्त को आ रहे हैं। उसके शिलान्यास से ठीक पहले ही जमीन के अस्तित्व को लेकर सवाल उठने के बाद ना केवल कार्यक्रम को लेकर तलवार लटक गई है, बल्कि कैलाश मानसरोवर भवन के लिए नए सिरे से जमीन की खोज शुरू हो गई है। पूरे मामले को नगर निगम की लापरवाही के तौर पर भी देखा जा सकता है। क्योंकि सारा काम शुरू होने से पहले ये पता नहीं लगाया गया कि कैलाश मानसरोवर की जमीन झील के खसरे पर है।