हालांकि, इस शहर को यह पहचान दिलाई है यहां अंधाधुंध और बेपरवाही से किए गए विकास ने, जिसमें काफी हद तक हम सबकी लापरवाही और मनमानी शामिल है। गाजियाबाद जब जिला बना तब इतना छोटा हुआ करता था कि लोग साइकिल से पूरा शहर थोड़ी ही देर में नाप लेते थे, लेकिन आज बाइक या कार से आप घूूमने निकलें तो शायद सुबह से रात हो जाए, मगर आप पूरा शहर नहीं घूम सकेंगे। इसकी दो वजह है। पहला, यह शहर अब काफी दूर तक फैल चुका है। दूसरा, बदहाल ट्रैफिक और अतिक्रमण की वजह से हर समय जाम से जूझता रहता है।