गाजियाबाद।जल्द ही सुप्रीम कोर्ट श्री राम मंदिर बनाए जाने के पक्ष में फैसला सुनाने वाला है।उम्मीद है कि 2 माह के अंदर ही फैसला आ जाएगा। और शीघ्र ही श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी इस राम मंदिर को बनाए जाने मैं अहम भूमिका रहेगी।यह बातें गाजियाबाद में स्थित प्रसिद्ध भगवान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में मंगलवार को अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदार जी महाराज ने कही।वह मंगलवार को मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंचे थे।इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण जल्द होगा।उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी राम मंदिर के पक्ष में आने वाला है।जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा वैसे ही तीव्र गति पर श्री राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।