
यूपी हो रहा शर्मसारः अब नाबालिग गैंगरेप पीड़िता को SSP के टेबल पर भ्रूण रखकर मांगना पड़ा इंसाफ
मेरठ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार यूं तो क्राइम कंट्रोल और महिला सुरक्षा के नाम पर प्रदेश की सत्ता में आई थी। लेकिन योगी सरकार के सत्ता में आने एक साल बीत जाने के बाद कुछ नहीं बदला है। आय दिन महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ और गैंग रेप जैसी जघन्य आपराध रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में मेरठ में एक ताजा मामला सामने आने पर पुलिस से लेकर प्रशासन तक के पैरों तले की जमीन खिसक गई। मेरठ में हैवानियत के नशे में अंधे हो चुके युवकों ने अपनी हवस की भूख मिटाने के लिए चैदह साल की एक मासूम किशोरी की जिंदगी बर्बाद कर दी। मासूम जब गर्भवती हो गई तो उसको गर्भ गिराने के लिए दवाइयां लाकर दे दी और मामले को दबाने के लिए मासूम की आबरू का सौदा बीस हजार रूपये में करने लगे। मासूम को जबरन गोलियां खिलाई गई और जब गर्भ गिर गया तो पीड़िता परेशान हो गई। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि करें तो क्या करें। इसी उहापोह में वह अपने मृत भ्रूण को प्लास्टिक की थैली में भरकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। किशोरी के ऐसा करने से वहां पर हड़कंप मच गया। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के सख्त आदेश दिए।
ये था पूरा मामला
मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। एसएसपी कार्यालय में एक चैदह साल की किशोरी प्लास्टिक बैग में अपने पांच माह के मृत भ्रूण को लेकर पहुंच गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहीं के रहने वाले दो युवक आदिल और हसन ने पीड़ित के घर में घुसकर उसके साथ गैंग रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही ये भी चेतावनी दी कि उन्होंने उसकी वीडियो भी बनाई है। पीड़िता इस बात से घबरा गई और उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया । लेकिन अब कुछ दिन पहले पीड़िता किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसे डॉक्टर को दिखाया गया। जिस पर चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि वह गर्भवती है। चिकित्सक की ये बाते सुनकर परिवार की हवाइयां उड़ गई। आरोपियों और पीड़िता के परिवार में बैठक हुई, जिसमें समझौते के नाम पर पीड़िता पर दबाव बनाते हुए उसकी आबरू की कीमत बीस हजार रुपये लगाई गई। इसके साथ ही आरोपियों ने पीड़िता को गर्भपात की दवाई भी दे दी। पीड़िता के परिवार ने जब इस समझौते को मानने से मना कर दिया तो उसको भी जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़िता का भ्रूण अब उस दवाई से गिर गया और उसकी मौत हो गयी। ऐसे में हवस का शिकार बनी पीड़ित अपने मृत भ्रूण को प्लास्टिक बैग में लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। शर्मसार कर देने वाले इस कृत्य पर एसएसपी ने भी सख्ती दिखाई और थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया।
यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी के दावों की खुली पोल, यूपी के इस गांव में आज भी है अंधेरे का राज
एसएसपी का कहना है कि आरोपियों को माफ नहीं जाएगा लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि ऐसे शर्मसार करने वाली जघन्य वारदात करने वाले लोगांे के खिलाफ कार्रवाई के बाद भी ये घटनाएं नहीं रूक रही है।
Published on:
19 May 2018, 11:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.