5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive: अनिल अगवाल ने राज्यसभा सांसद बनते ही कि ये बड़ी घोषणा

शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा गाजियाबाद
2 min read
Google source verification
anil agarwal

गाजियाबाद। वैभव शर्मा
राज्यसभा चुनाव में एक फिर से भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद का अब राज्यसभा में प्रतिनिधित्व होगा। हॉटसिटी के निवासी इंजीनियर अनिल अग्रवाल को शानदार जीत हासिल हई। पत्रिका डॉट कॉम से विेशेष बातचीत में उन्होने बताया कि राजधानी दिल्ली की तरह अब महानगर गाजियाबाद भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। भाजपा सरकार में विकास की नई तस्वीर लोगों को देखने को मिलेगी। देश विदेश तक हमारे शहर की ख्याति पहुंचेगी।

जानिए भाजपा के इस प्रत्याशी को जिसकी सपा और बसपा से हुई जंग
एजुकेशन के क्षेत्र का किया जाएगा विस्तार

राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल खुद एजुकेशनल ग्रुप के मालिक है। गाजियाबाद में मेरठ रोड पर उनका एचआईआईटी कॉलेज और डीपीएसस स्कूल है। उन्होने बताया कि आज के परिवेश में विकास सिर्फ शिक्षा से संभव है। समाज के लोगों के साथ में मिलकर गाजियाबाद की जररूत को समझा जाएगा। यहां पर सस्ती शिक्षा हर तबके तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

केन्द्रीय मंत्री ने शान से लहराया था सबसे ऊंचा तिरंगा, लेकिन योगी राज में हो गया घोर अपमान

विकास में किया जाएगा हरंसभव सहयोग
अनिल अगवाल के मुताबिक गाजियाबाद जनपद में मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक, सांसद है, इसके अलावा निगम और पालिकाओं पर भी बीजेपी काबिज है। विकास को लेकर सभी अपने स्तर पर काम कर रहे है। राज्यसभा सांसद होने के नाते वो भी शहर के विकास के लिए हर संभव मदद करेगें। यहां के लोगों की जरूरत और आवाज को राज्यसभा तक पहुंचाने का काम किया जाएगा

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में भी किया है काम
महानगर गाजियाबाद के कविनगर इलाके मे रहने वाले राज्यसभा सासंद अनिल अनिल अग्रवाल गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में एई (एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ) के पद पर भी रह चुके है। उस दौरान इन्होने कर्मिशयल औऱ विज्ञापन विभाग का काम देखा था। साल 2006 में उन्होने वीआरएस लेकर एजुकेशन के क्षेत्र में काम शुरू कर दिया था। अनिल अग्रवाल ने बैगलोर से सिविल इंजीनियर की डिग्री ली हुई है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग