1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद के पांच इलाकों में नगर निगम देगा मुफ्त वाई-फाई

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि नगर निगम एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। जिसके चलते शहर में 5 स्थानों को चिन्हित किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 28 Sep 2021, 3:59 PM IST

municipal_corporation_.jpg

गाजियाबाद. देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। नगर निगम ने शहर के पांच स्थानों पर निशुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। गाजियाबाद में कई ऐसे इलाके हैं जहां आज भी मोबाइल नेटवर्क की बड़ी समस्या रहती है। उन इलाकों में रहने वाले लोग आसानी से मोबाइट इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें : मुन्ना बजरंगी पर जेल में गोलियां बरसाने वाले कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर हुआ रोहिणी गोलीकांड

इन इलाकों को नगर निगम ने किया चिन्हित

गाजियाबाद नगर निगम ने अब इस समस्या पर ध्यान दिया है। नगर निगम ने शहर के पांच इलाकों को चिन्हित किया है, जहां नगर निगम की ओर से निशुल्क वाई-फाई लगाने का फैसला लिया गया है। इन इलाकों में तुरब नगर मार्केट, कचहरी, नगर निगम कार्यालय और पुराना बस अड्डा शामिल है। शहर के इन भीड़ भाड़ वाले इलाकों में वाई-फाई लग जाने से आम लोगों को हो रही इंटरनेट की दिक्कत से थोड़ी राहत मिलेगी। फ्री वाई-फाई की जानकारी मिलने के बाद इन इलाकों मे रहने वाले लोगों में काफी खुशी है।

जल्द मिलेगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा

गाजियाबाद नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि नगर निगम एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। जिसके चलते शहर में 5 स्थानों को चिन्हित किया गया है। जहां पर लोगों को निशुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही लोगों को इन इलाकों में निशुल्क वाई-फाई की सुविधा मिल जाएगी।

BY: Tajesh Chauhan

यह भी पढ़ें : युवक से हुआ तीन सगी बहनों को प्यार, चारों घर से भागे