इसके अलावा लोग यहां पिकनिक मनाने भी आते हैं। नहर में नहाने के दौरान अभी तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, नहर पर गोताखोर भी तैनात रहते हैं लेकिन हादसे रुके नहीं। पिछले साल यह भी आरोप लगे थे कि गंग नहर पर आने वाले लोगों को गोताखोरों के द्वारा ही डुबाेया जाता है। उनके साथ लूटपाट का भी आरोप लगा था। इस मुद्दे को पत्रिका ने भी उठाया था, जिसके बाद प्रशासन को यहां पर शिकंजा कसना पड़ता था।