27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के इस काम से खुश होकर सैकड़ों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च और कहा, थैंक्‍यू- देखें वीडियो

गाजियाबाद के मुरादनगर में सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर किया पुलिस का शुक्रिया अदा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 13 Oct 2018, 12:52 PM IST

Ghaziabad News

पुलिस के इस काम से खुश होकर सैकड़ों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च और कहा, थैंक्‍यू- देखें वीडियो

गाजियाबाद। अक्सर खाकी पर लोग तमाम सवाल उठाते आए हैं और आरोप भी लगते रहे हैं, लेकिन गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्‍होंने पुलिस की वाहवाही के लिए एक बड़ा जुलूस भी निकाला। जुलूस के जरिए लोगों ने मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा किए जाने पर पुलिस का धन्यवाद भी किया।

यह भी पढ़ें:डिप्‍टी सीएम मौर्य से भोजन माताओं ने कर दी ऐसा मांग कि वह सिर झुकाकर चुपचाप निकल गए

कातिलों को फांसी दिए जाने की मांग की

मुरादनगर थाना क्षेत्र के कोट इलाके में कुछ दिन पहले सात साल की मासूम बच्ची की रेप की बाद निर्मम हत्या की गई थी। बच्ची के शव को मस्जिद की छत पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों मामा और भांजे को गिरफ्तार किया था। आरापी मासूम के पड़ोस में ही रहते थे। पुलिस द्वारा सही और जल्द खुलासा किए जाने पर मुरादनगर के निवासियों ने शुक्रवार रात को एक मार्च निकाला। इसमें उन्‍होंने गाजियाबाद पुलिस जिंदाबाद और मुरादनगर पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। लोगों ने गाजियाबाद पुलिस व एसएसपी वैभव कृष्ण सहित मुरादनगर पुलिस की जमकर तारीफ की। इस दौरान लोगों ने बिटिया के कातिलों को फांसी दिए जाने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें: मस्जिद में रेप के बाद हुई थी मासूम की हत्‍या, मामा-भांजे पकड़े तो उनका संबंध जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग