एनडीआरएफ कमांडेट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि एनडीआरएफ हर आपदा में लोगों की सुरक्षा करती है। कोरोना वायरस जैसी महामारी को लेकर भी एनडीआरएफ पूरे तरीके से तैयार है। दिल्ली एयरपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, संसद भवन को भी पूरी तरीके से सैनिटाइजर किया गया है। लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके भी एनडीआरएफ की टीम बता रही है। गाजियाबाद जिला प्रशासन के साथ भी एनडीआरएफ की टीम संयुक्त रुप से काम कर रही हैंं।