दरअसल इस संस्था के द्वारा कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है और जिन लोगों को कोविड-19 संक्रमित होने के बाद अस्पताल में बेड नहीं मिल पाता और ऑक्सीजन की कमी होती रहती है, तो ऐसे मरीजों को वह कार के अंदर ही उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाती है। जब तक किसी अस्पताल में मरीज को बेड नहीं मिल जाता। तब तक मरीजों को लगातार यहां ऑक्सीजन दी जाती रहती है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा भी संकटमोचक बना हुआ है। गुरुद्वारे की तरफ से कोरोना मरीजों के लिए आक्सीजन लंगर चल रहा हैऔर वहां पर जरूरतमंद लोगों को अस्पताल में बेड मिलने तक अपने परिसर में ही आक्सीजन दी जा रही है।