उत्तर प्रदेश के बागपत जिला स्थित सौंटी गांव के ग्रामीण एक जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए नजीर पेश कर रहे हैं। ग्रामीणोंं ने बताया कि संकट के इस दौर में वह खुद ही एहतियात बरत रहे हैं। ग्रामीण बिजेंद्र, लोकेंद्र और जहीर ने बताया कि उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए कुछ नियम बनाए हैं। जैसे बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बच्चे घर से बाहर नहींं निकलेंगे। वहीं, अन्य लोग घर सेे बाहर निकलते समय मुंह पर गमछा या मास्क अनिवार्य रूप से लगाएंगे। कोई भी रिश्तेदारों को गांव में नहीं बुलाएगा और न ही कोई कहीं किसी रिश्तेदार के यहांं जाएगा। इसके अलावा लोग बाहर का खाना नहीं खाएंंगे यानी घर में बना खाना ही खाएंगे।