गाजियाबाद. एक पाकिस्तानी युवती और गाजियाबाद के रहने वाले एक युवक की दोस्ती फेसबुक पर हुई। दोनों के बीच में पहले तो फेसबुक पर काफी दिनों तक बातचीत हुई। बाद में फोन पर बातें होने लगी। इनका प्यार परवान चढ़ा तो कम ही दिनों में यह दोस्ती रिस्तो में बदल गई। दोनों ने गाजियाबाद के एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद में दोनों के बीच सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा। लेकिन शादी के बीच ही कुछ ऐसी गलती हो गई कि अब दोबारा से दोेनों को सात फेरे लेने होंगे।