हापुड़। नीरव मोदी आैर विक्रम कोठारी के बाद सीबीआर्इ ने एक आैर उद्योगपति पर अपना शिकंजा कस दिया है। आेरिएंटल बैंक आफ काॅमर्स को 110 करोड़ रुपये का लोन नहीं चुका पाने में फंसी सिंभावली चीनी मिल के आठ ठिकानों पर सीबीआर्इ ने रविवार को छापा मारकर महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए थे। इन दस्तावेजों के आधार पर सीबीआर्इ ने मिल, मैनेजमेंट आैर उसके अफसरों समेत अन्य के खिलाफ 110 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। एफआर्इआर में सिंभावली शुगर मिल हापुड़, चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर गुरमीत सिंह मान, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, जीएससी व सीर्इआे गुरपाल सिंह, सीएफआे संजय टपरिया, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर-कमर्शियल गुरसिमरन कौर मान, पांच नाॅन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आैर अन्य शामिल हैं। गुरपाल सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद हैं। सिंभावली शुगर मिल देश की सबसे ज्यादा चीनी उत्पादक मिलों में शीर्ष पर है। मिल की आेर से 2012 में 5762 गन्ना किसानों को भुगतान देने के नाम पर आेरिएंटल बैंक आफ काॅमर्स से 150 करोड़ रुपये का लोन लिया था, लेकिन यह धनराशि किसानों को देने के बजाय निजी तौर पर खर्च कर ली गर्इ। इसके बाद 2015 में यह लोन नाॅन परफाॅर्मिंग एसेट में बदल गया था।