गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में 2 दिन से लगातार हो रही बारिश कुछ लोगों के लिए तो आफत बनकर आई है, तो वहीं कुछ लोग बारिश होने के बाद गर्मी से बड़ी राहत महसूस किये जाने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में बारिश के कारण पेट्रोल पंप परिसर में जलभराव हो गया।इससे पेट्रोल पंप के उस टैंक में भी पानी चला गया, जिसमें पेट्रोल भरा हुआ था।