
र्इद पर दोस्तों के साथ गया शख्स नहर में मिला, परिजनों ने बाइक से की पहचान
गाजियाबाद।र्इद पर दोस्तों के साथ घूमने निकले 25 वर्षीय शख्स का शव रविवार को नाहल झाल में मिला। जिसके बाद उसकी पहचान मसूरी निवासी साकिब के रूप में हुर्इ। मृतक की पहचान परिजनों ने एक दिन बाद उसकी बाइक मिलने पर की। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
र्इद के दिन दोस्तों के साथ गया था घूमने
गाजियाबाद मसूरी के नाहल की झाल पर मिले रविवार को एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक के शव की पहचान मसूरी निवासी साकिब के रूप में हुई।बता दें कि मृतक साकिब के भाई खालिद का आरोप है कि ईद के दिन साकिब को उसके ही पांच दोस्त घूमने फिरने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। और उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस द्वारा सूचना देने पर वह लाेग जब नाहल झाल पर पहुंचे तो कपड़ों और बाइक से साकिब के रूप में पहचान हुई।
दोस्तों ने ही हत्या कर शव फेंका, पुलिस पर कार्रवार्इ न करने का आरोप
वहीं परिजनों का आरोप है कि साकिब के दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर शव को नाहल की नहर में फेंक दिया और उसकी बाइक को डेड बॉडी के पास फेंक कर फरार हो गए। मृतक की बाइक नहर से तकरीबन 20 मीटर की दूरी पर पुलिस ने बरामद की है।वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवार्इ नहीं कर रही।परिजनों ने बताया कि साकिब दिल्ली में ही रहता था और पलंबर का कार्य करता था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी पर जिस तरीके से उसके दोस्त उसको बुला कर ले गए और अगले दिन साकिब का शव नहर से बरामद हुआ है।शक की सुई दोस्तों पर ही जा रही है।क्योंकि किसी भी दोस्त ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत नहीं कराया।
Published on:
19 Jun 2018, 11:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.