3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माता के जागरण में जाने के लिए निकले शख्स का जंगल में मिला शव

पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 19 Jun 2018, 10:47 AM IST

greater noida

माता के जागरण में जाने के लिए निकला शख्स जंगलों में मिला शव

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा के लोहारली गांव में बीती रात घर से जागरण में शामिल होने की बातकर निकले शख्स का शव जंगल में पड़ा मिला। व देखते ही लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेटे की तलाश कर रहे परिवार आैर माता-पिता को दी है।लेकिन शख्स यहां कैसे पहुंचा। किसने आैर किन वजहों से उसकी हत्या की गर्इ।अभी इन सभी बातों का पता नहीं चल सका है।पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें-कार चलाते समय करते हैं ये काम तो एक्सीडेंट के दौरान 90 फीसदी बचने के रहते हैं चांस

पूरी रात बेटे को तलाशते रहे परिजन

ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट के पुल के पास सोमवार को जंगलों में एक शख्स की लाश पड़ी मिली।यह देखते ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।जिसके बाद मृतक की पहचान लोहाली गांव निवासी अंशुल के रूप में हुर्इ।पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीती रात अंशुल अपने घर से यह कह कर निकला था। कि वह पास ही एक जागरण में जा रहा है। लेकिन अंशुल देर रात तक भी अपने घर नहीं पहुंचा तो मृतक के परिजन अंशुल की तलाश में पूरी रात लगे रहे लेकिन अंशुल का कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें-मायावती का यह सपना योगी सरकार करने जा रही है पूरा, जानें किसको क्या होगा फायदा

सुबह जंगल में शव देखते ही चौंक गये गांव वाले आैर परिजन

ग्रामीणों ने सुबह जंगलों में देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं परिवार वालों ने मृतक की शिनाख्त की। पुलिस के अधिकारी भी मौके पहुंचे। यहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या की क्या वजह थी और कौन लोग इस हत्या में शामिल हैं। लेकिन जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश