
गाजियाबाद। दिल्ली सटे गाजियाबाद में यूपी पुलिस का एक अलग ही चेहरा देखने को मिला है। बता दें कि मोदीनगर के फफराना गेट के सामने मदर डेयरी के पास एक पुलिसकर्मी ने एक ड्राइवर की सरेआम पीटा की। जिसके बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक टाटा 407 के ड्राइवर और हेल्पर ने रोडवेज बस ड्राइवर के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस इससे पहले आरोपी ड्राइवर और हेल्पर से कोई पूछताछ करती। दोनों मौके की नजाकत को भांपते हुए भाग निकले। लेकिन पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर आरोपी ड्राइवर को धर दबोचा। जिसके बाद पुलिसकर्मी ने सड़क पर ही सरेआम उसको डंडे से जमकर पीटा। पड़ताल में पता चला है कि मामला दो दिन पुराना है। जिसकी वीडियो इन दिनों वायरल हो रही है। बता दें कि पिटाई का वीडियो चलते हुए राहगीर ने बना लिया और वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या था मामला ?
बता दें कि शुरुआती दौर में पुलिसकर्मी टाटा 407 के ड्राइवर की पिटाई कर रहा था। आसपास के लोगों को कुछ पता ही नहीं लगा कि आखिर पुलिसकर्मी इस शख्स की किस लिए इतनी पिटाई कर रहा है। हालांकि जब पुलिसकर्मी ने खुद लोगों को घटना की जानकारी दी तो किसी ने बीच बचाव की जहमत तक नहीं उठाई।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
खैर यह बड़ी बात है के टाटा 407 के ड्राइवर और हेल्पर ने तो गलती की। लेकिन क्या पुलिसकर्मी को आरोपी को इस तरह सरेआम बीच रोड पर पीटना कहां तक जायज है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा हो रहे हैं।हालांकि ये आपने आप में कोई पहला मामला नहीं बल्कि इससे पहले भी यूपी पुलिस की ऐसी तस्वीर लोगों को देखने को मिली है।
Published on:
18 Jan 2018 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
