25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को पिलाई जाने वाली पोलियो की दवा में मिले ये प्रतिबंधित तत्व, कंपनी का एमडी पुलिस हिरासत में

केंद्र सरकार को पोलियो की दवा आपूर्ति करने वाली एक कंपनी के खिलाफ थाना कविनगर इलाके में मामला दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Sep 2018, 10:40 AM IST

Ghaziabad

बच्चों को पिलाई जाने वाली पोलियो की दवा में मिले ये प्रतिबंधित तत्व, कंपनी का एमडी पुलिस हिरासत में

गाजियाबाद. केंद्र सरकार को पोलियो की दवा आपूर्ति करने वाली एक कंपनी के खिलाफ थाना कविनगर इलाके में मामला दर्ज हुआ है। इस कंपनी के कुल 5 लोगों को नामजद किया गया है। यह कंपनी सरकार को दवा सप्लाई करने का कार्य करती है। बता दें कि पोलियो वैक्सीन का सैंपल केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन द्वारा 10 सितंबर से 15 सितंबर के बीच लिया गया था, जिसे जांच के लिए भेजा गया था। जांच में पोलियो वैक्सीन में प्रतिबंधित तत्व पाए जाने पर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने कंपनी के एमडी समेत कुल 5 लोगों को नामजद किया था, जिसके चलते थाना कविनगर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सत्य प्रकाश गर्ग को हिरासत में ले लिया है। वहीं बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

भारत बंद: e-Commerce के विरोध में आज दवा की दुकानों पर लटके ताले, लोग परेशान

इस पूरे मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना कविनगर इलाके में केंद्र सरकार को पोलियो की दवा आपूर्ति करने वाली एक कंपनी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने इस कंपनी द्वारा सप्लाई की गई पोलियो वैक्सीन के सैंपल लिए थे। जांच के दौरान कंपनी की पोलियो वैक्सीन में पी-2 के एंटीजन (प्रतिबंधित तत्व) पाए जाने के बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने थाना कविनगर में कंपनी के एमडी समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए गुरुवार की देर शाम कंपनी के एमडी सत्य प्रकाश गर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। वहीं बाकी अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

एनकाउंटर के बाद अब योगी सरकार ने बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाया यह तरीका

वहीं इस पूरे मामले को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर सत्य प्रकाश गर्ग का कहना है कि इस पूरे मामले में साजिश रची गई है। साजिश के तहत उनके खिलाफ इस तरह का मामला दर्ज कराया गया है।

गाजियाबाद के लोनी इलाके में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग