9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: यूपी के इस जिले में 6.5 लाख रुपये में मिलेंगे फ्लैट, अगले साल जनवरी में मिलेगी घर की चाभी

खास बातें- केंद्र सरकार की 2022 तक सबको घर देने की है योजना 20023 आवासों की कीमत 4.50 लाख रुपये तय की गई थी मधुबन बापूधाम में बन रहे हैं 856 आवास

less than 1 minute read
Google source verification
flat.jpg

cheapest flat plot house in madhya pradesh

गाजियाबाद। केंद्र सरकार की 2022 तक सबको घर देने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। अब प्रदेश में पीएम आवास ( Pradhan Mantri Awas Yojana ) की कीमत बढ़कर 6.50 लाख रुपये हो गई है। हालांकि, इनका असर पहले स्‍वीकृत हो चुके हजारों आवासों पर नहीं पड़ेगा।

16 हजार आवासों पर पड़ेगा असर

पीएम आवास योजना के तहत 20023 आवासों की कीमत 4.50 लाख रुपये तय की गई थी। इसके आधार पर डीपीआर को स्‍वीकृत मिल चुकी थी। अब इनकी कीमत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अब 16 हजार आवासों की कीमतों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। मधुबन बापूधाम में 856 आवासों की निर्माण तेजी से हो रहा है। संभावना जताई जा रही है कि अगले साल जनवरी में आवंटियों को मकान मिल जाएंगे। मसूरी और डासना में बनने वाले घरों के निर्माण के वर्कऑर्डर मिल चुके हैं। वहीं, निवाणी के 528 आवासों का मामला अभी लटका हुआ है। उधर, योजना के तहत प्राइवेट बिल्‍डरों के नौ प्रोजेक्‍टों में साढ़े सात हजार से ज्‍यादा मकानों का निर्माण होना है। इनमें से भी कुछ प्रोजेक्‍टों की डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें:हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा यूपी का यह अस्पताल, एम्स की तर्ज पर मिलेंगी उपचार की सुविधा

नए बनने वाले मकानों की बढ़ेंगी कीमतें

जीडीए ( GDA ) की उपाध्‍यक्ष कंचन वर्मा के मुताबिक, पीएम आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अन्‍य राज्‍यों में इन आवासों की कीमत ज्‍यादा है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री योजना के तहत बनने वाले ईडब्‍ल्‍यूएस कोटे के मकानों की लागत करीब 7 लाख रुपये आ रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग