कार्यक्रम में मौजूद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी बीजेपी पर जुबानी तीर छोड़े। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर हिंदू-मुस्लिम एकता की बात कहते हैं वहीं डराने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होनें कहा कि कोई धर्म या मजहब आपस में लड़ने व नफरत फैलाने की बात नहीं करता तो हम सब कैसे अलग हो सकते है। हम सब लोग जोड़ने की बात करते है लेकिन देश में कुछ लोग जनता को धर्म व जातियों में बांटने में लगे है। उन्होंने कहा कि कोई धर्म दहशतगर्दी करने की इजाजत नहीं देता है और न कोई कौम दहशतगर्द हो सकती है। कुछ लोग गलत हो सकते है लेकिन पूरी कौम बुरा नहीं हो सकती। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पार्टी के कुछ लोग, लोगों को पाकिस्तान भेजने की बात करते है, लेकिन 4 साल में अब तक किसी को तो भेज नहीं सके। खुद जरूर पाकिस्तान पहुंच गये।