गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद के शहर कोतवाली इलाके में हिंडन नदी के तट पर एक ऐसा मामला सामने आया है।जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गर्इ।दरअसल यहां एक गाड़ी में सवार युवक सड़क किनारे दो बच्चों के हाथ बांध रहे थे।जैसे ही आसपास के लोगों को उन पर शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया।एेसे में खुद के पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने बच्चों को वहीं छोड़कर दौड़ लगा दी।वहीं लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों बच्चों को सौंप दिया।लेकिन अब तक भी पुलिस बच्चें कैसे यहां तक पहुंचे।आरोपी कौन थे।बच्चों के माता-पिता कौन आैर कहा है।इससे संबंधित एक भी जानकारी नहीं जुट पाये है।