22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad: कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को नहीं होगी परेशानी, रैपिड रेल ने उठाया सराहनीय कदम

कांवड़ यात्रा के दौरान आरआरटीएस रैपिड रेल के निर्माण में लगने वाली मशीनों को बीच सड़क पर नहीं लगाएगी। सभी मशीनों को साइड में लगाया जाएगा। जिससे कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों को यात्रा में किसी भी तरह की परेशानी न हो सके।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 5 Jul 2022, 12:57 PM IST

rapid_rail_took_decision_regarding_kanwar_yatra_in_ghaziabad.jpeg

अगले सप्ताह से कांवड़ (Kanwar Yatra) यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में गोमुख, हरिद्वार, ऋषिकेश से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आरआरटीएस (RRTS) यानी रैपिड रेल (Rapid Rail) सराहनीय कदम उठाने जा रही है। इसके तहत आरआरटीएस रैपिड रेल के निर्माण में लगने वाली बड़ी-बड़ी मशीनों को बीच सड़क पर नहीं लगाएगी। सभी मशीनों को साइड में लगाया जाएगा। जिससे कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों को यात्रा में किसी भी तरह की परेशानी न हो सके। दरअसल हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर शिवभक्त मेरठ से होकर गाजियाबाद होते हुए दिल्‍ली की ओर निकल जाते हैं। लेकिन इन दिनों मेरठ से लेकर गाजियाबाद तक रैपिड रेल का काम चल रहा है। कई जगह निर्माण कार्य मुख्‍य रोड पर चल रहा है। ऐसे में यात्रा में हो सकने वाली परेशानी को देखते हुए आरआरटीएस ने यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़े - UP के इस शहर को बिजली संकट से मिलेगी राहत, योगी सरकार देगी भरपूर बिजली

सड़कों को ठीक करने का काम जारी

आरआटीएस के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्‍स के मुताबिक, हरिद्वार से आने वाले शिवभक्तों की सुविधाओं को लेकर कई फैसले लिए गए हैं। जिनमें से एक बड़ा फैसला ये है कि यात्रा के दौरान बड़ी मशीन का प्रयोग मुख्य मार्ग पर न कर साइड में किया जाएगा, ताकि यात्रा भी ना रुके और कार्य भी होता रहे। उन्होंने बताया कि आरआरटीएस के एलाईग्नमेंट के साथ ही सड़कों को ठीक करने का काम भी तेजी से किया जा रहा है, जिससे कांवड़ियों को सड़कों पर चलने में कोई दिक्कत न होने पाए।

यह भी पढ़े - Job Fair: रैपिड रेल प्रोजेक्ट ने शुरू किया रोजगार मेला, ITI और B.tech छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

मार्गों पर रहेगी वॉटर बूथ की व्यवस्था

पुनीत वत्‍स ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कांवड़ियों के लिए मार्ग में कुछ जगहों पर वॉटर बूथ के इंतजाम भी किए जाएंगे, जिससे उन्हें ठंडा शीतल पेयजल मिल सके। वहीं यात्रा मार्ग को चौड़ा करने के लिए, जहां संभव हैं, वहां से बेरिकेडिंग को थोड़ा पीछे हटाया जाएगा। यू-टर्न्स पर यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए ट्रैफिक मार्शल तैनात रहेंगे, जो कांवड़ियों के आवागमन को सुगम बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन की मदद से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग