
गाजियाबाद। यूपी रोडवेज एम्पलाइज यूनियन ने रोडवेज के खिलाफ हल्ला बोल की तैयारी कर ली है। पिछले कई महीनों से अपनी मांगो को अधिकारियों के सामने रखे जाने के बाद भी उसपर कोई कारवाई न किए जाने की वजह से अब यूनियन ने आर पार की लड़ाई लड़ने की ठान ली है। पदाधिकारियों का दावा है कि उनकी मांग नहीं पूरी की जाती है तो प्रदेशभर में 11 अप्रैल को हड़ताल कर विरोध जताया जाएगा। इसके संबंध में उच्च अधिकारियों को संगठन की तऱफ से मांग पत्र सौंप दिया गया है। रोडवेज कर्मचारियोंं ने मीटिंग कर हल्ला बोल की तैयारी कर ली है।
क्या है पूरा मामला
पिछले काफी समय से कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के हिसाब से सैलरी दिए जाने की मांग कर रहे है। इसके अलावा संविदा चालक और परिचालकों का वेतनमान 18 हजार रूपये, मृतक आश्रितों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की जा रही है। वेतन विसंगति को लेकर कर्मचारियों का कहना है कि 2016 से सातवें वेतन आय़ोग की सिफारिशों को लागू किए जाने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक भी इसे लागू नहीं किया गया है।
संगठन पदाधिकारी का कहना
यूपी रोडवेज एम्पलाइज य़ूनियन वरिष्ठ नेता ओमबीर सिंह ने बताया कि कई मांगें लंबित चली आ रही है। शासन की ओर से आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंहगाई लगातार बढती जा रही है ऐसे में यूपी रोडवेज के कर्मचारियों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। यात्रियों की मुश्किलों को समझते हुए संगठन के अधिकारियों को मांग पत्र दिया गया है। अगर इन्हे 10 अप्रैल तक नहीं माना गया तो 11 अप्रैल को पूरे प्रदेशभर में हड़ताल करके विरोध जाहिर किया जाएगा। हड़ताल के बाद में आगे के आंदोलन की तैयारी के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।
Published on:
21 Mar 2018, 3:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.