हाजी ये वस्तुएं नहीं ले जा सकेंगे अपने साथ
सऊदी हुकूमत की ओर से हाजियों के लिए जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक तमाम नशीली वस्तुओं को हज यात्रा में ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जो वस्तुएं प्रतिबंधित की गई है, उसमें नशीली दवाएं, अफीम, खशखश, चरस, कोकीन या उनके जरिए बनाई गई सभी चीजें प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके अलावा नंगी तस्वीर, वीडियो कैसेट, क्रॉस, सिगरेट की शक्ल वाली कोई भी चीज, गैर इस्लामी किताबें और पंफलेट, बड़े साइज की तस्वीर, वो सभी वस्तुएं जिसपर किसी देश का सरकारी निशान बना हो, काले रंग की तस्बीह, जंगली जानवर, परिंदे, हाथी दांत, कस्तूरी, रेंगने वाले जानवर साथ ले जाने पर भी रोक लगा दी गई है।