28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद में स्कूल बस में लगी आग, बच्चों की चीख पुकार सुनकर दौड़े लोग, सभी सुरक्षित

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 14 नवंबर को बच्चों को ले जा रही एक सुबह एक निजी स्कूल बस में आग लग गई। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे बस में कम से कम 15 स्कूली बच्चे सवार थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 14 Nov 2024, 12:38 PM IST

School bus caught fire in Ghaziabad children rescued safely

Fire in School bus: गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में आज सुबह एक स्कूल बस में आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय बस में 15-16 बच्चे सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को सकुशल बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बस में लगी आग पर काबू पाया।

आसपास के लोगों के मुताबिक समय रहते बच्चों को बस से बाहर निकाल लिया गया था। बस के सभी शीशे और दरवाजे बंद थे। अगर सही समय पर बच्चों को बाहर न निकाला जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

फायर सर्विस यूनिट ने आग पर पूरी तरह पाया काबू

फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक फायर स्टेशन वैशाली में सुबह 7:32 बजे सूचना प्राप्त हुई कि श्री रेजिडेंसी कौशांबी थाने के पीछे स्कूल बस में आग लगी है। सूचना प्राप्त होते ही सीएफओ गाजियाबाद अपनी टीम और दो फायर टैंकर के साथ मौके के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचे फायर कर्मचारियों ने देखा कि मदर्स ग्लोबल स्कूल प्रीत विहार, दिल्ली की एसी बस में आग लगी हुई है। कर्मचार‍ियों ने तत्‍काल आग बुझाने का काम शुरू क‍िया। थोड़ी ही देर में फायर सर्विस यूनिट ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें:भारत के जवानों संग इजरायल, अमेरिका और फ्रांस के दिग्गज करेंगे गंगा आरती

सभी बच्चों को बाहर निकाला गया सुरक्षित

फायर विभाग ने बताया कि आग लगने के समय बस में सवार बच्‍चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पा ल‍िया गया है। सीएफओ के मुताबिक बस में आग लगने की घटना की जांच कराई जाएगी। उन्‍होंने कहा क‍ि अगर तत्‍काल कार्रवाई न की जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग