10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 9 अगस्त तक इन शहरों में बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए सबसे अच्छी खबर होती है कि उनकी छुट्टी हो गई है।

2 min read
Google source verification
school

बारिश को देखते हुए गाजियाबाद डीएम ने 12वीं तक के स्कूलों की कर दी छुट्टी

नोएडा। स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए सबसे अच्छी खबर होती है कि उनकी छुट्टी हो गई है। वहीं अगर उन्हें पता चले कि उनकी एक या दो नहीं बल्कि कई दिनों की छुट्टी कर दी गई है तो इससे अच्छी खबर उनके लिए नहीं हो सकती है। ऐसी ही खबर फिर से आई है। दरअसल, कांवड़ यात्रा के चलते वेस्ट यूपी के कई जिलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन द्वारा 9 जुलाई यानि शिवरात्रि तक सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दो जिलों में पहले ही निर्देश जारी हो गए थे। वहीं अब गाजियाबाद में भी शनिवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया ।

यह भी पढ़ें : कांवड़ यात्रा की तैयारियों की खुली पोल, सड़कों के नहीं भरे गड्ढे, बदइंतजामी ने कई शिवभक्तों को सुलाया मौत की नींद

बता दें कि कांवड़ यात्रा के चलते मुजफ्फरनगर 2 अगस्त से, मेरठ में 3 जुलाई से और गाजियाबाद में 5 जुलाई से सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं। 1 अगस्त मध्यरात्रि से मेरठ में एनएच-58 का ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया है। इसके चलते जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने नोटिफिकेशन जारी किया था और जनपद के प्राइमरी से लेकर सभी कॉलेजों में 3 से 9 अगस्त तक छुट्टी घोषित की।

यह भी देखें : तलवार और गदा लहराकर चार सौ लोगों ने की यह प्रतिज्ञा

मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने भी ट्रैफिक रूट डायवर्ट व कांवड़ यात्रा के चलते 2 अगस्त से 9 अगस्त तक सभी स्कूलों व कॉलेजों की छुट्टी कर दी है। इसके साथ ही 4 अगस्त को गाजियाबाद प्रशासन ने भी 5 अगस्त से 9 तारीख तक सभी स्कूल व कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें : इस शहर से तलवार और गदा लहराकर चार सौ लोग चले हरिद्वार, इस कांवड़ की यह है खासियत

शराब व मीट की दुकानें भी रहेंगी बंद

गौरतलब है कि गाजियाबाद प्रशासन द्वारा शराब व मीट की दुकानों को भी बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा कहा गया है कि शिवरात्रि पर जल के चलते 7 अगस्त से 9 अगस्त तक जिले की सभी मीट व शराब की दुकानों को बंद रखा जाए। वहीं यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जो भी आदेशों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।