ढाई लाख वाहनों से फूलती है शहर की सांस
अधिकारियों के मुताबिक 250 करोड़ की लागत से बनने वाला एलिवेडिट रोड चार लेन का होगा। इसमें दो लेन आने और दो लेन जाने की होगी। जीटी रोड की तरफ जाने वाली दो लेन घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा के आगे से बनाई जाएगी। वहीं, विपरीत दिशा से आने वाली लेन को शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पीछे ले जाकर उतारा जाएगा। यहां सड़क की चौड़ाई बहुत कम है, इसलिए इस तरह की योजना बनाई गई है। जीटी रोड पर वाहनों का बेहद दबाव रहता है। हर दिन ढाई लाख से अधिक वाहन यहां से गुजरते हैं। इसके बनने से शहर को खासी राहत मिल सकेगी.