भक्तजन लंबी लंबी लाइनों में खड़े थे। देवी मां की पूजा अर्चना कर रहे थे। कहा जाता है की नवरात्रों के 9 दिन में शक्ति के नौ रूप हैं। पहला रूप शैलपुत्री, दूसरा ब्रह्मचारिणी, तीसरा चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यानी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिरात्रि की आराधना की जाती है। प्रथम रूप शैलपुत्री है जिनकी पूजा नवरात्रों के प्रथम दिन की जाती है।