मामला मसूरी थाना इलाके के डासना जेल का है जहां जल्द ही चौकी को जेल के पास शिफ्ट किया जाना है। लेकिन बारिश की वजह से लगातार सांप निकल रहे हैं। इश वजह से पुलिसकर्मी काफी परेशान है मामले को लेकर दरोगा चौकी में तैनात दरोगा नवीन पचौरी का कहना है कि डासना चौकी से रोजाना सांप निकल रहे हैं, जिससे ड्यूटी करने में डर लगता है। उन्होंने बताया कि डर के चलते उन्होंने चौकी से अपना सामान भी हटा लिया है। उन्होंने बताया कि वह पूरे दिन तो चौकी में ही रहते हैं, लेकिन रात होने पर सांपों के डर के कारण बाहर से ही गश्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सांपों से बचाव के लिए संबंधित विभाग को जरूरी प्रयास करने चाहिए, वरना यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है।