1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी नेता के बेटे ने अपनी करतूत से किया पार्टी को शर्मसार, लखनऊ से दिल्ली तक मचा हड़कंप

आरोपी युवक वार्ड नंबर 39 के भाजपा के पार्षद का बेटा बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 13 May 2018, 9:12 PM IST

modi yogi

Modi and Yogi

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नगर निगम में बीजेपी पार्षद पुत्र पर एक युवक पर गोली चलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है । हालांकि, पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं बता रही है, लेकिन तस्वीरो में साफ़ दिख रहा है की आरोपी युवक को डायल 100 की टीम अपने साथ लेकर जा रही है। आरोपी से बरामद पिस्टल भी पुलिस दिखा रही है और आरोपी थाने के अंदर कार्यालय में पुलिस के पास भी दिखाई दे रहा है। मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नारिसपुर के शनिमंदिर के सामने का देर रात का बताया जा रहा है। आरोप यह भी है कि घटना के वक्त युवक नशे में था और वीडियो में आरोपी युवक खुद गोली चलने की बात काबुल कर रहा है। इससे ये साफ़ जाहिर होता है की कहीं ना कहीं गाज़ियाबाद पुलिस सत्तधारी पार्टी के दवाब में आकर कार्रवाई करने ने बच रही है। हालांकि, पुलिस कप्तान पूरे मामले की जांच करने की बात कहे रहे हैं । आरोपी युवक वार्ड नंबर 39 के भाजपा के पार्षद का बेटा बताया जा रहा है।

यूपी के इस शहर में बरपा कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली ने जमकर मचाया तांडव

मेरठ में भी भाजपा नेता की करतूत से पार्टी हो चुकी है शर्मसार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला बागपत में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोकर के बेटे पर एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि भाजपा नेता के बेटे ने इसके बाद युवती के परिवार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी है। हद तो तब हो गई कि इस भाजपा नेता के दबंग बेटे की वजह से युवती घर में कैद होने को मजबूर हो गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने गुरेज करती रही। जब मामला ज्यादा ही गर्म हो गया, तब जाकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

देश का सबसे तेज गति वाला एक्सप्रेस-वे वाहनों के फर्राटा भरने के लिए हुआ तैयार, खूबियां जानकर रह जाएंगे दंग

छात्रा को छेड़ने का लगा आरोप
मामला बागपत जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र का है। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोकर के बेटे अक्षय उर्फ अक्की पर खुलेआम गुंडई करने का आरोप लगा है। भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे पर एक छात्रा को छेड़ने और विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारीपट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इस डर से छात्रा ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। आरोप है कि छात्रा के घर में चिटि्ठयां फेंके जा रहे थे, जिसका विरोध करने पर पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की गई। छात्रा के पिता का कहना है कि कुछ दिन से उनके घर पर कोई आपत्तिजनक पत्र फेंक रहा था।

अब राहुल गांधी के इस करीबी दिग्गज कांग्रेसी नेता पर लगा अरबों के भ्रष्टाचार का आरोप, मुश्किल में फंसी पार्टी

पीड़िता के पिता ने जब इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए कहा। जब उन्होंने पता लगा लिया तो कुछ युवकों के साथ भाजपा नेता का बेटा उनकी दुकान पर पहुंचा और उनके बेटों के साथ मारपीट की। इसके बाद थाने से आए पुलिसकर्मी उन्हें और आरोपियों को थाने ले गए। वहां उन पर समझौता करने का दबाव बनाया गया और आरोपियों को छोड़ दिया गया।