
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में स्थित सबसे पुरानी हथियारों की दुकान बाबा गन हाउस (Baba Gun House) पर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने छापा मारा। वहां पर सभी मानकों और कागजातों की जांच की गई। छापेमारी के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने बाबा गन हाउस पर कई अनियमितताएं पाईं। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
मामले की जांच के आदेश दिए
मंगलवार को एसपी सिटी (SP City) मनीष कुमार मिश्रा और उपजिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने भारी पुलिसबल के साथ बाबा गन हाउस पर छापा मारा। इस दौरान सभी मानकों की जांच की गई। पाया गया कि कई मामलों में बाबा गन हाउस मानकों पर कार्य नहीं कर रहा है। इसके चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पूरे मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए हैं।
रिकॉर्ड नहीं की जा सकती है व्हाट्सऐप कॉल
उप जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाबा गन हाउस गाजियाबाद की बहुत पुरानी हथियारों की दुकान है। यहां पर तमाम अनियमितताएं पाई गई हैं। उन्हें शक है कि कुछ लोगों को गलत तरीके से यहां से अधिक कारतूस दिए जाते हैं। बहुत से ग्राहकों को ये व्हाट्सएप (Whatsapp) कॉल करते हैं क्योंकि यह रिकॉर्ड नहीं की जा सकती है। इसके जरिये भी ये कारतूस बेचते थे। सबसे बड़ी बात यह है कि इन्होंने दुकान के पास में ही एक बालू के रेत का ढेर रखा हुआ है। इस पर ये 315 बोर के कारतूस टेस्ट करते हैं, जो कानूनी तौर पर गलत है। यहां पर रखे जाने वाले रिकॉर्ड के कागजात भी अधूरे पाए गए हैं। जांच के बाद इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
27 Nov 2019, 10:14 AM IST
Published on:
27 Nov 2019, 10:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.