हापुड़।उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र स्थित शुगर मिल पर मंगलवार को हजारों किसान सपा के पूर्व मंत्री के साथ पहुंचे।यहां किसानों ने धरना देने के साथ ही भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। नाराजगी जताते हुए इस सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया।वहीं किसानों के साथ पहुंचे सपा के पूर्व मंत्री ने मौके पर पहुंची एसडीएम को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा।इसके साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकार पर सपा के पूर्व मंत्री मदन चौहान ने निशाना साधा।प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की मांग पूरी न होने पर संसद के घेराव व उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।