यह भी पढ़ें- पति ने घर में अपनी पत्नी के साथ कर दिया यह काम, पड़ोसियों ने खोला दरवाजा तो निगल गई चींख
यह है हापुड़ लिंचिंग की पूरी कहानी
दरअसल, 18 जून को हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र में बझेड़ा खुर्द गांव में कथित गोकशी के आरोप में हिंसक भीड़ ने एक मुस्लिम शख्स कासिम की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वहीं, उन्हें बचाने पहुंचे एक बुजुर्ग मुस्लिम समीउद्दीन को भीड़ ने बुरी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। इस दौरान मृतक कासिम के शव को पुलिस की मौजूदगी में भीड़ घसीटकर एम्बुलेंस तक ले गई थी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को रोडरेड बनाने की कोशिश की थी। लेकिन एक शख्स के जीवित बज जाने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद इस मामले में कोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर फटकार भी लगाई। ये मामला अब भी सुप्रीम कोर्ट में है। वहीं, इस घटना के चार आरोपी को केस कमजोर होने की वजह से जमानत मिल चुकी है। इस घटना में घायल हुए समीउद्दीन का करीब डेढ़ माह हापुड़ के एक निजी अस्पताल में इलाज चला। इलाज के बाद समीउद्दीन शारीरिक रूप से अब तो ठीक है, लेकिन इस घटना से उनके दिलोदिमाग में दहशत बन गई है। इसके चलते वह आजकल अपने एक रिश्तेदार के पास गाजियाबाद में रह रहे हैं।