1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंडीगढ़़ दिल्ली की तरह एनसीआर के इस शहर में बनेगा थीम बेस्ड पार्क

बच्चों, बुजुर्गो की सुहानी शाम के लिए गाजियाबाद की मेयर ने तैयार किया खास प्लान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 2 May 2018, 10:15 PM IST

musical fountain

गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली और मेट्रो शहर चंडीगढ की तरह जल्द ही गाजियाबाद के लोगों को भी थीम बेस्ट पार्क का तोहफा मिलेगा। पार्क में लोगों को म्यूजिकल फाउेंटन और लेजर शो देखने को मिलेगेें। वहीं अलग- अलग पजाति के पेड़ पौधे और बच्चों के लिए लगे झूले इसकी शोभा को बढाएगें। दऱअसल हाल ही में नगर निगम गाजियाबाद से मेयर और पार्षदो का डेलीगेशन चंडीगढ और इंदौर का भ्रमण करके आया है। इसके बाद में मेयर की तरफ से उन शहरों की तरह गाजियाबाद में इसी तरीके से थीम बेस्ड पार्क के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। मेयर के इशारे पर नगर निगम के अधिकारी इसके लिए लिए जमीन तलाश रहे है। मेयर का मानना है कि पार्क ऐसा होना चाहिए कि जहां लोग अपने परिवार के साथ जा सकें और ये शहर की पहचान बने।

एनसीआर में धुएं से जहरीली बन रही लोगों की जिंदगी, पनप रही है ये बीमारी

टीएचए में तलाशी जा रही है जमीन
नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक थीम बेस्ड पार्क के लिए रिसर्च एंड डवल्पमेंट का काम किया जा रहा है। हाल ही में मेयर आशा शर्मा ने वसुंधरा इलाके में पार्क के लिए जमीन का मुआयना किया है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र के साइट-4 में भी जमीन देखी गई है। इन दो स्थानों के अलावा अन्य विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं। यदि यह योजना परवान चढ़ी तो गाजियाबाद को आधुनिक पार्क के रूप में एक तोहफा मेयर आशा शर्मा के कार्यकाल में ही मिल जाएगा।

यूपी हेल्थ स्ट्रैंथनिंग प्रोजेक्ट के सर्वे में शामिल हुआ एनसीआर का ये गवर्नमेंट हॉस्पिटल

15 -15 मिनट के होगें लेजर शो
थीम बेस्ट पार्क में म्यूजिकल फुव्वारे और लेजर शो के जरिए लोगों का ध्यान आर्कषित किया जाएगा। शाम के समय में इवनिंग वॉक के पूरा होने के साथ ही 15 -15 मिनट के लेजर शो किए जाएंगे। जिनमें सूफी, पंजाबी और दूसरे गाने की धुन पर लेजर और फुव्वारों के जरिए एक्शन किए जाएगे।। बाकायदा इसकों ऑपरे
करने के लिए निगम की तरफ से पूरी एक टीम का सेटअप तैयार किया जाएगा।

प्राईवेट स्कूलों की मनमानी पर शिवसेना ने भाजपा को लिया आड़े हाथ

अधर में लटका है मौजूदा पार्को का सुधार
गाजियाबाद में शुरूआती तौर पर सेंटल पार्क राजनगर, मानव औषधि पार्क राजनगर, सिटी पार्क मधुबन बापूधाम आवासीय योजना, स्वर्णजयंती पार्क इंदिरापुरम, ग्रीन पार्क इंदिरापुरम, अवंतिबाई पार्क इंदिरापुरम, लोहिया पार्क राजेंद्र नगर, अंबेडकर पार्क वैशाली, पोडियम पार्क वैशाली, सिटी फॉरेस्ट- करेहड़ा में मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक के दौरान म्यूजिक सिस्टम और फुट लाइटिंग की प्लानिंग की गई थी। लेकिन अभी विभागीय खींचतान के बीच में ये काम रूका हुआ पड़ा है।

यूपी की सबसे बड़ी विधानसभा के विधायक ने मदरसे को सील करने के लिए सीएम योगी को लिखा लेटर

निगम की मेयर का कहना
मेयर आशा शर्मा के मुताबिक गाजियाबाद में एक थीम बेस्ड पार्क बनाए जाने को लेकर प्लानिंग की जा रही है। देश के बाकि मेट्रो शहरों की तरह यहां पर भी लोगों को इसका सुखद एहसास होगा। इसके लिए शहर और ट्रांस हिंडन दोनों जगहों पर जमीन तलाशी जा रही है।

इन सेंटरों में होता था ऐसा काम कि पहुंची पुलिस तो मच गया हड़कंप, देखें वीडियो