नोएडा।समावजादी में प्रदेश अध्यक्ष रहे शिवपाल यादव द्वारा बुधवार को अपनी पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की घोषणा करते ही उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है।इसकी वजह कर्इ नेताआें का इस पार्टी में जल्द ही शामिल होना भी है।वहीं जिस महागठबंधन के बनने से भाजपा बौखलाई हुई थी और महागठबंधन ने हाल में ही हुए उपचुनाव में उसे धूल चटाई थी।उन्हें अब शिवपाल यादव के नई पार्टी बनाने के ऐलान से भाजपा ने राहत की सांस ली है।वहीं कर्इ दिग्गज नेता जो अब तक इधर उधर रास्ता ताक रहे थे। वह शिवपाल यादव के साथ खड़े हो सकते है।