27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्यूशन टीचर के किशोर बेटे ने एलकेजी की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह

ट्यूशन टीचर के किशोर बेटे ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष ने जब इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो उन्होंने पहले तो अभद्रता की उसके बाद इलाज के रुपये के अलावा और रुपये देकर समझौते का दबाव बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 28 Oct 2021, 1:06 PM IST

anti_romeo_squads_.jpg

गाजियाबाद. शर्मसार करने वाली ये घटना थाना विजयनगर इलाके की है। जहां ट्यूशन टीचर के किशोर बेटे द्वारा 6 साल की एलकेजी की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खून से लथपथ छात्रा घर पहुंची तो परिजन के पैरो तले जमीन निकल गई। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उनसे अभद्रता कर मामला रफा-दफा करने का दबाव डाला। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कार्रवाई शुरू हुई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : भाभी पर आया देवर का दिल तो किया दुष्कर्म का प्रयास, पति से की शिकायत तो घर से निकाला

पीड़ित छात्रा के पिता का कहना है कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी एलकेजी में पढ़ती है। वह मकान मालिक की पत्नी से ट्यूशन पढ़ने जाती है। उनकी बेटी अपने भाई को साथ लेकर ट्यूशन पढ़ने गई तो टीचर घर पर नहीं थी।

इसके बाद उनकी बेटी वहीं रुक गई और बेटा उसे छोड़कर घर आ गया। आरोप है कि टीचर की गैर मौजूदगी में उसके 12 वर्षीय बेटे ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बेटी घर पहुंची। पूछताछ करने पर उसने आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

इलाज का खर्च देकर समझौते का डाला दबाव

छात्रा के पिता का आरोप है कि अस्पताल में आरोपी पक्ष पहले से मौजूद मिला। उसने वहां इलाज का खर्च देने की बात कहते हुए मामले को रफा-दफा करने का दबाव डाला। उन्होंने फैसले से इनकार कर दिया तो आरोपी पक्ष ने उनका मोबाइल छीन लिया और अभद्रता शुरू कर दी।

हंगामे के बीच पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ प्रथम महीपाल सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : कुत्तों को नशीले बिस्कुल खिलाकर बोला बदमाश, 'मुंह खोला तो गोली मार देंगे'

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग