इन जिलों में मॉनसून बरपाएगा कहर
केन्द्रीय मंत्रालय की लखनऊ स्थित दफ्तर से अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुए राज्य शासन की ओर से प्रभावित होने वाले सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारी को एहतियातन व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में पश्चिमी इत्तर प्रदेश के मुरादाबाद,अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, रामपुर, बरेली आदि जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है।