2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Budget 2022: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर को योगी की सौगात, अब जल्द पूरा होगा काम

Delhi Meerut Rapid Rail Corridor: योगी सरकार द्वारा गुरुवार को विधानसभा में पेश हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 के आम बजट में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए 1306 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 26 May 2022, 2:56 PM IST

delhi_meerut_rapid_rail_corridor.jpg

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने इतिहास का सबसे बड़ा आम बजट पेश किया। कुल 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के इस बजट में सरकार ने किसानों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक सबके लिए सौगातें दी हैं। वहीं अब बात आती है कि गाजियाबाद और नोएडा को बजट में क्या मिला? योगी सरकार के बजट में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर को 1306 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। जिससे रैपिड रेल कॉरिडोर के निर्माण कार्य में और तेजी आएगी। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी 1326 करोड़ रुपए का बजट केंद्र सरकार के इस खास प्रोजेक्ट के लिए मिला था।

ये भी पढ़ें: Mathura Court: हिंदू महासभा की याचिका, ईदगाह पर लगे लाउडस्पीकर पर रोक और सर्वे कराने की मांग

इतने किलोमीटर लंबा बन रहा कॉरिडोर

बता दें कि देश की पहली रीजनल रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ तक के लिए 82 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। जिसकी कुल लागत 30274 करोड़ रुपए होगी। इसके पहले चरण में रैपिड रेल गाजियाबाद के साहिबाबाद से दुहाई के बीच साल-2023 में चल जाएगी। जबकि मेरठ से दिल्ली तक पूरा कॉरिडोर साल-2025 तक शुरू करने का टारगेट है।

ये भी पढ़ें: Kapil Sibal Net worth: कपिल सिब्बल की संपत्ति जान कर हैरान रह जाएंगे आप, अरबों रुपए तो लोन में बांट रखा है

यूपी बजट में करोड़ों का प्रावधान

योगी सरकार द्वारा गुरुवार को विधानसभा में पेश हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 के आम बजट में इस प्रोजेक्ट के लिए 1306 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके पीछे सरकार की मंशा साफ है कि वह कॉरिडोर के निर्माण कार्य में बजट की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। क्योंकि यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। गौरतलब है कि अब तक इस प्रोजेक्ट पर भारत और उत्तर प्रदेश सरकार 3688 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है।