2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kapil Sibal Net worth: कपिल सिब्बल की संपत्ति जान कर हैरान रह जाएंगे आप, अरबों रुपए तो लोन में बांट रखा है

Kapil Sibal Net worth: कपिल सिब्बल के पास 2 लाख 41 हजार 42 रुपये नकद है। विभिन्न बैंकों में उनके नाम 85.37 करोड़ रुपये जमा है। जबकि उन्होंने 164.84 करोड़ रुपये का ऋण और अग्रिम पत्नी सहित अन्य लोगों को दे रखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 26 May 2022, 12:34 PM IST

Kapil Sibal Net worth: कपिल सिब्बल की संपत्ति जान कर हैरान रह जाएंगे आप, अरबों रुपए तो लोन में बांट रखा है

,,

कांग्रेस का हाथ छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार होकर राज्यसभा जाने का फैसला कर चुके पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी कुल संपत्ति 605.11 करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि उन्होंने नामांकन पत्र में 373 करोड़ 11 लाख 89 हजार 970 रुपये की चल और 232 करोड़ 48 लाख 87 हजार रुपये की अचल संपत्ति की घोषणा की है। जिसे देखने के बाद अनुमान लगाया गया है कि पिछले छह साल में उनकी संपत्ति में करीब तीन गुना की वृद्धि हुई है। दरअसल कपिल सिब्बल ने साल 2016 में राज्यसभा चुनाव में 171 करोड़ 42 लाख 78 हजार 976 रुपये की अचल और 41 करोड़ 10 लाख 75 हजार 983 रुपये की चल संपत्ति सहित कुल 212 करोड़ 53 लाख 54 हजार 959 रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

इतना दे रखा लोन

आपको बता दें कि वर्तमान में कपिल सिब्बल के पास कुल 307 करोड़ 65 लाख 57 हजार 210 रुपये की चल संपत्ति यानी कुल नेट वर्थ है। जबकि उनकी पत्नी के पास 68 करोड़ 46 लाख 32 हजार 760 रुपये की चल संपत्ति है। इतना ही नहीं सिब्बल ने सिब्बल के पास 44 लाख 33 हजार और उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 35 लाख रुपये के जेवरात भी हैं। कपिल सिब्बल के पास 2 लाख 41 हजार 42 रुपये नकद है। विभिन्न बैंकों में उनके नाम 85.37 करोड़ रुपये जमा है। जबकि उन्होंने 164.84 करोड़ रुपये का ऋण और अग्रिम पत्नी सहित अन्य लोगों को दे रखा है।

ये भी पढ़ें: अदालत में सिर्फ खड़े होने की इतनी फीस वसूलते हैं Kapil Sibal, अब तक इन बड़े नेताओं का लड़ चुके केस

कारों के शौकीन

कपिल सिब्बल को कारों का भी खासा शौख है। 2016 के राज्यसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास साल कुल 89.48 लाख रुपये की गाड़ियां हैं। इनमें 1995 की एक Suzuki Jeep, 2001 की Hyundai Sonata, 2003 की Toyota Corolla, 2012 की Maruti Desire, 2015 की Mercedes GLC और 2016 की Toyota Camry शामिल है। इसके अलावा उनके पास 1997 में खरीदी एक Royal Enfield Bullet और 2016 की Hero Splendor जैसी मोटरसाइकिल भी है।

ये भी पढ़ें: Agra: ताजमहल की मस्जिद में गुपचुप नमाज पढ़ रहे थे युवक, CISF ने पकड़ा तो कहने लगे…

करोड़ों की प्रॉपर्टी के हैं मालिक

गौरतलब है कि कपिल सिब्बल की संपत्ति में बड़ा हिस्सा उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी का है। उनके पास कई शहरों में कमर्शियल और रेजिडेंशियल भी प्रॉपर्टी है। बता दें कि लुधियाना, चंडीगढ़, दिल्ली और बेंगलुरू में उनके पास कुल 3.65 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। इसके अलावा 99.59 करोड़ रुपये की उनकी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी सिकंदराबाद, पटना, दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम और हैदराबाद में स्थित है।