
वैभव शर्मा, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में खाकी के लगातार दागी होने के मामले सामने आते रहते हैं। गाजियाबाद में हाल में ही एक विधवा महिला की अस्मत के साथ में सिपाही और उसके तीन साथियों ने खिलवाड़ किया था, जिससे वर्दी पर दाग लग गए थे। इसके बावजूद आज भी पुलिस महकमे में कई ऐसे अच्छे लोग हैं, जिनकी वजह से हमेशा समाज के लोगों में अच्छा मैसेज जाता है जो अपने काम से महकमे के बाकी कर्मियों के लिए मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के मुरादनगर में सामने आया है, जिसमें सिपाही के काम की पूरे महकमे ही नहीं बल्कि जिले में भी चर्चा रही है। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुआ था हादसा
जनपद के मुरादनगर थाना इलाके में दिल्ली—देहरादून हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक शख्स को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग तमाशा देखते रहे लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची। यहां सिपाही ने घायल को अपने कंधे पर लादकर सड़क पार खड़ी पीसीआर में पहुंचाया।
वीडियो हुई वायरल
इसके बाद पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां मौजूद लोगों में से कियी एक ने इसकी वीडियो बना ली, जो कि अब वायरल हो रही है। वहीं, पुलिस महकमे के लोग भी सिपाही की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सिपाही ने बैठाया पीसीआर में
दरअसल, दिल्ली—देहरादून हाईवे पर वर्धमानपुरम चौकी के पास में एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे शख्स को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद में वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर एक पीसीआर मौके पर पहुंची। सिपाही धर्मवीर शुक्ला ने अपने कंधे पर घायल को लादकर पीसीआर में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया।
बाकी को भी लेनी चाहिए सीख
घायल को कंधे पर ले जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एसएचओ मुरादनगर रणवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। अभी घायल के परिवार के लोगों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। परिवार के लोगों की शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। सिपाही ने घायल को समय पर अस्पताल ले जाकर तारीफ के काबिल काम किया है। बाकी लोगों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: भर्ती घोटाले में केस दर्ज होने पर आजम खान ने दिया चौंकाने वाला बयान
Published on:
26 Apr 2018 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
