नोएडा। शहर की सड़कों पर बुधवार को परिवहन विभाग गांधीगिरी करता हुआ नजर आया। बुधवार को उसने यातायात के नियमों को तोड़ने वाली लड़कियों और लड़कों को गुलाब का फूल देकर ट्रैफिक रूल्स का पालन करने का न सिर्फ अनुरोध किया बल्कि उनको नसीहत के साथ ही हेलमेट भी प्रदान किया। वहीं, विभाग के इस कदम की शहर के लो तारीफ कर रहे हैं।