तेजस चौहान/गाजियाबाद. देशभर में लॉकडाउन किए जाने के बाद जहां एक तरफ प्रशासन की ओर से लोगों को तमाम सुविधा मुहैया कराने का दावा किया जा रहा है। इस बीच दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जहां पर वह रोडवेज के तमाम ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद हैं। ये वही बहादुर लोग हैं, जिन्होंने पुलिस प्रशासन के आदेश पर दूर-दराज रहने वाले लोगों को पहुंचाया गया था। दरअसल, रोडवेज के इन ड्राइवरों और कंडक्टरों को यह आदेश दिया गया था कि उन्हें छोड़कर अपनी गाड़ी सीधे पुलिस लाइन लेकर आएं। जब यह सभी ड्राइवर कंडक्टर अपनी गाड़ी लेकर पुलिस लाइन पहुंचे तो इन्हें वहीं, रुकने के लिए कहा गया और इन्हें बताया गया कि तुम्हारे खाने और रहने का पूरा प्रबंध यहीं पर किया जाएगा, लेकिन जो तस्वीर सामने आई है। वह वाकई चौंकाने वाली है।