गाजियाबाद. पति-पत्नी के विवाद के कई किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन गाजियाबाद में पति-पत्नी के विवाद का अनोखा मामला सामने आया है। शहर की स्कूल टीचर ने पति के साथ ससुराल जाने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया है, क्योंकि उसकी ससुराल बनारस में है। शिक्षिका का कहना है कि बनारस छोटा शहर है और वहां उसका भविष्य भी नहीं है। इसलिए वह पति के साथ बनारस नहीं जा सकती है। पति को उसके साथ गाजियाबाद में रहना होगा। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ, जो अब अदालत में जा पहुंचा है। शिक्षिका ने पति विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। वहीं, पति चाहता है कि वह उसके साथ ही रहे।