6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इस नेत्री ने दिया इस्तीफा

Highlights- उत्तर प्रदेश कांग्रेस में पदाधिकारियों में तकरार खुलकर आई सामने - महिला नेत्री ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुष्मिता देव को भेजा इस्तीफा- पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
rahul-gandhi.jpg

गाजियाबाद. महाराष्ट्र (Maharastra) और हरियाणा (Haryana) विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जहां कांग्रेसियों (Congress) फूट सामने आ रही है। वहीं अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी कांग्रेसियों की तकरार खुलकर सामने आ गई है। इसी कड़ी में अब निगम पार्षद व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष माया देवी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी से नाराज होकर जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। माया देवी ने महिला विंग की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति तिवारी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- उपचुनाव से पहले सपा के इस बड़े नेता को लगा बड़ा झटका, देखें Video

जिलाध्यक्ष माया देवी का कहना है कि उन्होंने अपना इस्तीफा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुष्मिता देव को इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह लोकसभा चुनाव से ही उनसे खुन्नस रखती हैं। चुनाव प्रचार में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व उम्मीदवार डाॅली शर्मा समेत कई बड़े नेताओं के बैनर लगवाए थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने उन बैनर को हटाने के लिए कह दिया था।

उन्होंने बताया कि जब प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी से बैनर हटाने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि इस पर डाॅली शर्मा के फोटो लगे हुए हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ दुर्वयव्हार किया गया। माया देवी का कहना है कि पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ताओं का भी व्यवहार अच्छा नहीं है। जिलाध्यक्ष माया देवी ने भेजे गए इस्तीफे में पद से तत्काल इस्तीफा देने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें- एसआईटी की टीम ने आजम खान से की पूछताछ तो विधायक बेटे ने जताई नाराजगी

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग