
गाजियाबाद की शहर कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से एक कारोबारी के पास अनजान महिला का मित्रता करने का मैसेज आया। कारोबारी ने मित्रता को स्वीकार कर लिया और दोनों की आपस में सोशल मीडिया के माध्यम से बात होने लगी। महिला ने कारोबारी से घूमने जाने का आग्रह किया। जिसके बाद वह हरिद्वार घूमने चले गए। आरोप है कि कारोबारी को महिलाओं ने कुछ नशीला पदार्थ पिलाया और उसके अश्लील वीडियो बना लिए गए। जिन्हें डिलीट करने के नाम पर महिला ने कारोबारी से ₹40 लाख की मांग भी कर डाली। अब कारोबारी ने थाना शहर कोतवाली में आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया गया कि व्हाट्सएप के जरिए उनके फोन पर एक मैसेज आया। जिसने अपना नाम सुप्रिया (बदला हुआ नाम) बताया। चैट के माध्यम से ही महिला ने बताया कि वह अक्सर उनकी दुकान पर आती है। इस बीच दोनों की चैट के माध्यम से बात शुरू हो गईं। एक दिन वह उनकी दुकान पर जा पहुंची और उनसे बाहर घूमने चलने का आग्रह किया। कारोबारी ने महिला के आग्रह को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद सुप्रिया ने अपनी एक दोस्त महिला को भी साथ ले जाने की बात कही। जिसके बाद तीनो 25 अप्रैल को हरिद्वार घूमने चले गए। कारोबारी का आरोप है कि हरिद्वार में सुप्रिया ने दोस्त के साथ मिलकर खाने में कुछ नशीला पदार्थ दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया और दोनों ने कारोबारी की अश्लील वीडियो बना ली।
पुलिस ने माला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
सुप्रिया ने वह वीडियो कारोबारी को दिखाएं और उन्हें डिलीट करने के नाम पर ₹40 लाख रुपए की मांग की गई। जिसका कारोबारी ने विरोध किया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं कारोबारी के मित्र को भी वह वीडियो भेज दी गई। फिर भी कारोबारी ने ₹70 हज़ार महिला को दे दिए। कारोबारी का आरोप है कि उसके बाद भी लगातार उसे धमकी दी जा रही है। जिसके बाद अब परेशान होकर कारोबारी ने शहर कोतवाली पुलिस को दोनों महिला के खिलाफ तहरीर दी है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया इस तरह का मामला सामने आया है। फिलहाल पीड़ित कारोबारी के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Published on:
22 May 2022, 10:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.